फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में धान की खरीद 23 सितंबर से होगी शुरू : डॉ. सुमिता मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजरा और मूंग की 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होगी खरीद
विज्ञापन





चंडीगढ़। हरियाणा में खरीफ विपणन सीजन 2024-25 के तहत धान की खरीद 23 सितंबर से शुरू होगी और 15 नवंबर, 2024 तक चलेगी। इस बार धान की अनुमानित खरीद 84 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि धान की खरीद के लिए 241 मंडियां व खरीद केंद्र खोले गए हैं। धान की बुवाई 14.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है और धान का अनुमानित उत्पादन 84 लाख मीट्रिक टन है।
विज्ञापन

प्रदेश में बाजरा और मूंग की खरीद एक अक्तूबर से लेकर 15 नवंबर तक की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाजरा की खरीद के लिए 91 मंडियां/खरीद केंद्र खोले गए हैं। बाजरा 4.44 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोया गया है और बाजरा का अनुमानित उत्पादन 10.78 लाख मीट्रिक टन है। इसके अलावा मूंग की खरीद के लिए 38 मंडियां व खरीद केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन



20 सितंबर से मक्का की खरीद

प्रदेश में 20 सितंबर से मक्का की खरीद शुरू होगी, जो 15 नवंबर तक की जाएगी। मक्का की खरीद के लिए 19 मंडियां व खरीद केंद्र खोले गए हैं। मक्का की बुवाई 0.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है और अनुमानित उत्पादन 0.23 लाख मीट्रिक टन है। जिसके मद्देनजर विभाग की ओर से फसलों की खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें