फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के विरोध में आज से आढ़ती अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-26 की मंडी में पार्किंग के विरोध में आढ़तियों ने वीरवार को आपातकालीन बैठक बुलाई। इस दौरान शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला लिया गया। आढ़तियों ने कहा कि समस्या समाप्त न होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
वीरवार से नए टेंडर के अनुसार वाहन चालकों से शुल्क लेना शुरू हो गया। अब मंडी में हर घंटे के हिसाब से शुल्क लिया जा रहा है। ऐसे में व्यापारियों और यहां खरीदारी करने आए लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकरण गुप्ता का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से पार्किंग शुल्क खत्म करने और कम करने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने ऐसा नहीं किया और टेंडर के अनुसार पार्किंग शुरू कर दी गई। पिछले टेंडर में कार का एक महीने का पास आढ़तियों के लिए 100 रुपये में था, जो कि अब 500 रुपये कर दिया गया है। देश की किसी भी अनाज मंडी में पेड पार्किंग नहीं है। आढ़ती कस्तूरी लाल शर्मा ने कहा कि एक तरफ प्रशासन साइकिल चलाने को प्रमोट कर रहा है और दूसरी तरफ मंडी में साइकिल से आने पर भी शुल्क चार्ज किया जा रहा है। प्रधान ने कहा कि लोडिंग और अनलोडिंग करने वाली गाड़ी का पास पहले 400 रुपये में था, जबकि अब प्रतिदिन का पास 150 रुपये में बनाया जा रहा है। फिलहाल, पार्किंग के टेंडर में कई खामियां है।
विज्ञापन

अब 24 घंटे चलेगी पार्किंग
सेक्टर-26 की पार्किंग अब 24 घंटे चलेगी। प्रशासन की ओर से यहां की 15 पार्किंग साइट का ठेका दो करोड़ 21 लाख रुपये में अलॉट किया गया है। वहीं, पूरी मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इस नई पार्किंग व्यवस्था में यहां पर आने वाले हर माल वाहक पर मार्केट कमेटी की नजर रखी जा रही है। नए टेंडर के अनुसार दोपहिया वाहन का पूरे दिन का पास 15 रुपये और कार का पास 25 रुपये का बनाया जाएगा, जबकि मंडी में जो किसान अपनी ट्राली लेकर आएंगे, उन्हें पार्किंग की निशुल्क सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

रेहड़ी वालों को थमा दी बाइक की पर्ची
पहले दिन पार्किंग शुल्क को लेकर काफी हंगामा हुआ। पिछले छह माह से पार्किंग निशुल्क थी। अचानक शुल्क लगने से लोग बहस करने लगे। वहीं पार्किंग ठेकेदार ने भी पूरी तैयारी नहीं की थी। रेहड़ी वालों को बाइक की पर्ची थमा दी। उनसे 25 रुपये वसूले गए। इससे नाराज रेहड़ी वालों से काफी बहस भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें