फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाबी गायक रंजीत बावा के पीए की हादसे में मौत, देर रात पिल्लर से टकराई कार

Mon, 09 Jan 2023 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

डिप्टी बोहरा की गाड़ी गांव लिद्दड़ां के पास एक पिल्लर के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गायक रणजीत बावा के पीए की हादसे में मौत। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक रंजीत बावा के पीए डिप्टी बोहरा की हादसे में मौत हो गई है। हादसा नेशनल हाईवे नंबर वन पर गांव लिद्दड़ां के निकट हुआ। जानकारी के अनुसार बोहरा की गाड़ी गांव लिद्दड़ां के पास एक पिल्लर के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


यह घटना अमृतसर मार्ग पर देर रात मकसूदां पुलिस स्टेशन के अधीन क्षेत्र में घटी। सब-इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें बीती रात 12 बजे के करीब सूचना मिली कि एक ब्रेजा कार तेज रफ्तार के साथ जा रही थी और गांव लिद्दड़ां के पास पुल के पिल्लर के साथ टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही कार सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाबी गायक रणजीत बावा के पीए डिप्टी बोहरा निवासी बटाला के रूप में हुई है। मृतक खन्ना से अपने गांव बटाला जा रहा था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें