फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन की समस्या..पीयू में 100 बेड के अस्पताल के लिए अभी और इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने भले पांच मई से पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल में बन रहे 100 बेड के अस्पताल को शुरू करने का दावा किया था, लेकिन अभी और इंतजार करना होगा। यूटी प्रशासन अभी तक यहां के सभी बेड के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

पीयू के इंटरनेशनल हॉस्टल में 100 बेड का अस्पताल भारतीय सेना की सहायता से तैयार होना है। सेना पिछले कुछ दिनों से यहां जुटी है। इस सेंटर को बनाने के लिए परिवहन विभाग के निदेशक उमाशंकर गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल को बनाने का काम चल रहा है, लेकिन ऑक्सीजन की किल्लत से अभी तक ये शुरू नहीं हो पाया। गुप्ता ने बताया कि 30 बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा चुकी है। शहर भर में ऑक्सीजन की खपत कई गुना बढ़ने से सिलिंडर व मेडिकल ऑक्सीजन जुटाने में समस्या आ रही है।
सेक्टर-43 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कोविड केयर सेंटर बनाएगी यूनाइटेड सिख
यूटी प्रशासन ने वीरवार को यूनाइटेड सिख को सेक्टर-43 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मिनी कोविड केयर सेंटर बनाने की इजाजत दे दी। यह संस्था यहां पर करीब 50 बेड का अस्पताल बनाएगी, जहां 80 प्रतिशत बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी। प्रशासन ने अब तक कुल छह जगह पर मिनी कोविड केयर सेंटर व अस्पताल बनाने की मंजूरी दी है। इनमें बाल भवन, इंदिरा हॉलीडे होम, पीजीआई का इंफोसिस सराय, सेक्टर-8बी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-27ए स्थित अरबिंदो स्कूल और सेक्टर-43 का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स है। हालांकि अभी तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी का बाल भवन और कंपीटेंट फाउंडेशन का इंदिरा हॉलीडे होम में ही सेंटर शुरु हो पाया है। अन्यों द्वारा सेंटर बनाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें