फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बाहर से आने वालों का ऑक्सीजन लेवल भी चेक किया जाएगा, प्रशासक के कड़े आदेश

Thu, 09 Jul 2020 10:35 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • यूटी प्रशासक बदनौर ने जारी किए सख्त निर्देश
  • बॉर्डर एंट्री प्वाइंट पर रखे जाएं ऑक्सीमीटर
  • अन्य राज्यों के लोग खुद को बता रहे चंडीगढ़वासी
विज्ञापन
ऑक्सीजन लेवल चेक करती मशीन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की वजह से विभिन्न राज्यों की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में अन्य राज्यों के लोग चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं और यहां के निवासी होने का झूठा दावा कर अपना इलाज करवा रहे हैं। बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ हुई बैठक में यह खुलासा पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने किया।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनकी टीम, जो शहर के विभिन्न एंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग का काम कर रही हैं, वह अपने साथ ऑक्सीमीटर भी रखें, ताकि संदिग्ध व्यक्ति की ऑक्सीजन लेवल की भी जांच तुरंत की जा सके। उन्होंने कहा कि इससे कोरोना के लक्षणों की जल्द पहचान हो सकेगी।

इसके अलावा प्रशासक ने स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता को आदेश दिया कि वह यह सुनिश्चित करें कि शहर में बायो मेडिकल वेस्ट खास तौर पर पीपीई किट का निपटारा सही तरीके से हो। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में पीजीआई डायरेक्टर ने बताया कि वह अन्य राज्यों से आने वाले प्रत्येक मरीज का कोरोना टेस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो मरीज किसी अन्य अथॉरिटी से कोरोना निगेटिव का सर्टिफिकेट लेकर पीजीआई आ रहा है, उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस दौरान यह बात सामने आई है कि बहुत से मरीज ऐसे हैं जो अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं लेकिन इलाज करवाने के लिए खुद को चंडीगढ़ का झूठा पता देकर शहर का नागरिक बता रहे हैं।

इस पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए कि वह गलत जानकारी देने वाले ऐसे मामलों को देखें और उनकी जांच करें।
विज्ञापन

शहर में आए सभी नए केस बिना लक्षण वाले

पीजीआई के डायरेक्टर ने बताया कि बीते कुछ दिनों में पीजीआई ने 414 कोरोना के सैंपल लिए, जिसमें से 12 पॉजिटिव निकले हैं। इसमें से सिर्फ 6 चंडीगढ़ के हैं। जीएमसीएच के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बताया कि उन्होंने कोरोना के 139 सैंपल लिए, जिसमें से 7 ही पॉजिटिव आए हैं। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर जी दीवान ने बताया कि नए आए केस सभी बिना लक्षण वाले हैं।

बैठक में मोहाली के डीसी व पंचकूला के डीसी भी मौजूद रहे। मोहाली के डीसी ने बताया कि उनके यहां वर्तमान में 79 एक्टिव केस हैं। जबकि पंचकूला के डीसी ने बताया कि वहां पर सिर्फ 18 ही कोरोना के पॉजिटिव केस हैं। चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया शहर में 98 कोरोना के एक्टिव केस है। अब तक कुल चार लाख से ज्यादा लोगों ने आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें