फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके पर रुकने के बजाए ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल को स्कोडा ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फैदा बैरियर के पास ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल को तेज रफ्तार स्कोडा कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना उस वक्त की है जब कांस्टेेबल वीआईपी काफिले को निकाल रहा था। इस दौरान कांस्टेबल ने चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन रुकने के बजाय उसने कांस्टेबल को टक्कर मार दी। इससे कांस्टेबल नित्यानंद का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 332, 353, 337 और 279 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घायल कांस्टेबल नित्यानंद (34) सेक्टर-29 स्थित ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं। बीते शुक्रवार देर शाम वह फैदा बैरियर के पास वीआईपी काफिले की ड्यूटी पर तैनात थे। देर शाम करीब 7 बजे सेक्टर-47 स्थित गुरुद्वारा की तरफ से आ रहा वीआईपी काफिला एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। इस दौरान काफिले को क्र्रास कराने के दौरान वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार को नित्यानंद ने रोकना चाहा, लेकिन कार चालक ने रुकने की बजाय उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया, जबकि स्कोडा कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नित्यानंद को नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक का नंबर नोट कर लिया गया है, उसकी पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें