फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल, सब्जी और राशन के तय दामों पर ओवरचार्जिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कर्फ्यू में लोगों को फल, सब्जी और राशन की ओवरचार्जिंग से निजात नहीं मिल पाई है। वेंडरों, रेहड़ी-फड़ी वालों का आलम यह है कि मार्केट कमेटी की ओर से सीटीयू की बसों में चस्पा की गई रेट लिस्ट को नहीं मान रहे हैं। कई वेंडर बसों से रेट लिस्ट को फाड़ भी दे रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-63 निवासी राकेश मोंगा ने बताया कि सीटीयू बसों में जो वेंडर आ रहे हैं। वह रेहडी वालों के मुकाबले कई गुना अधिक दाम वसूल रहे हैं। सीटीयू बस वाले वेंडर आलू 25 रुपये किलो दे रहे हैं, जबकि आम रेहड़ी वाले 50 रुपये के 3 किलो आलू बेच रहे हैं। वहीं, प्याज में भी इतना ही फर्क है। भिंडी 80 रुपये किलो बेची जा रही है, जिसे रेहड़ी वाले 60 रुपये में बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि फलों की बिक्री में भी सीटीयू बसों के वेंडरों व रेहडी वालों के दामों में काफी फर्क है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इसे लेकर एक टीम गठित की जानी चाहिए, जो ओवरचार्जिंग पर नजर रखे और कार्रवाई करे।
प्रशासन को करनी होगी सख्ती
सेक्टर-51 निवासी लखनपाल ने बताया कि सेक्टर में भी सीटीयू बस व रेहड़ी वाले फल-सब्जियों की सप्लाई कर रहे हैं। कुछ फल व सब्जियों में सीटीयू के वेंडरों की ओर से अधिक दाम लिए जा रहे हैं, वहीं कुछ में रेहड़ी वाले भी 10 से 20 रुपये अधिक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मनमाने रेट वसूलना वर्तमान परिस्थितियों में गलत है। प्रशासन को थोड़ी सख्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन

ओवरचार्जिंग पर रखेंगे नजर
प्रतिदिन सीटीयू की बसों पर फलों, सब्जियों और राशन की रेट लिस्ट लगाई जा रही है। इसके बाद भी यदि ओवरचार्जिंग की जा रही है तो वह इसकी चेकिंग करवाएंगे। ऐसे वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- जरनैल सिंह मावी, सचिव, ग्रेन मार्केट, चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें