माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के लोक प्रशासन विभाग में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 मनाया गया। इस वर्ष की थीम समृद्धि के लिए ईमानदारी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार से दूर रहने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने ईमानदारी की शपथ ली। इसके बाद जागरूकता से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई गईं। विद्यार्थियों के लिए पोस्टर बनाने, नारा लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। पोस्टर प्रतियोगिता में रंजीत सिंह और मान्या परमार ने जीत हासिल की। नारा लेखन में रवनीत कौर और देवांशी विजेता रहीं। वहीं, वाद-विवाद प्रतियोगिता में शोधार्थी विशाल ठाकुर और एमए के विद्यार्थी अभिनव कौंडल ने बाजी मारी। डॉ. संदीप कौर, आनंदिता तलवार और हरमंदीप सिंह ने आयोजन में सहयोग दिया।