चंडीगढ़। को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ का प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद को मिला। पहले फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और फिर एक मांग पत्र भी सौंपा।
मांगपत्र में कहा गया है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रशासन के निर्देशों के अनुसार हर महीने की 7 तारीख को वेतन मिलना चाहिए। आउटसोर्स कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन मिले। पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट को लागू किया जाए। उन्हें 15 दिन की छुट्टी दी जाए। 1 जनवरी 1996 के बाद भर्ती डेलीवेज वर्करों को 13 मार्च 2015 की पॉलिसी के लाभ दिए जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन व अन्य लाभ दिए जाएं। खाली पोस्ट जल्द भरी जाए।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रधान सतिंदर सिंह और महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि मुख्य सचिव ने भरोसा दिया कि मांगों पर जल्द विस्तृत मीटिंग की जाएगी। इस मौके पर कर्मचारी नेताओं में राजिंदर कुमार, रघुबीर चंद, किशोरी लाल, राहुल वैद और सुरिंदर कुमार शामिल रहे।