फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस ने सिर में पगड़ी बांध और हाथ में डंडा लेकर किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कांग्रेस चंडीगढ़ की ओर से सोमवार शाम को डड्डूमाजरा में स्थानीय महिलाओं और युवतियों के साथ हाथ में डंडा और सिर पर पगड़ी बांध पदयात्रा की। इसका नेतृत्व महिला कांग्रेस चंडीगढ़ की अध्यक्ष दीप दुबे ने किया। उनके साथ काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। दीपा दुबे ने बताया कि चंडीगढ़ महिला कांग्रेस चंडीगढ़ पुलिस का साथ देते हुए शहर की लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी नजर रखकर अपनी ब्रिगेड तैयार कर सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन

शहर में किसी भी महिला के साथ अन्याय हो रहा हो, या छेड़छाड़, बाल अपराध का मामला हो पुलिस के साथ-साथ महिला कांग्रेस पीड़ितों तक पहुंचेगी। वहीं दीपा दुबे ने कहा है कि आज समाज के जो हालात हैं वे देश के सामने हैं। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस को हाथ में डंडे लेकर मार्च करना पड़ रहा है। इसका सवाल समाज से पूछना चाहिए कि आज महिला को डंडे लेकर सड़कों पर क्यों उतरना पड़ा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अस्पताल में महिला डाक्टर के साथ छेड़छाड़ और पीयू के गार्डन में सैर करने के दौरान महिला से छेड़छाड़ की घटनाएं घटी हैं। दीपा दुबे ने कहा कि भाजपा के महिला पार्षदों को आवाज उठानी चाहिए, लेकिन वे चुप हैं।
दीपा दुबे ने कहा कि चंडीगढ़ महिला कांग्रेस महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर अपनी ब्रिगेड तैयार करेगी। अगर शहर में किसी भी एरिया में महिला से कोई ऐसी घटना होती है तो महिला कांग्रेस चंडीगढ़ पुलिस के साथ बिना किसी खर्च के काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें