फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में युवती से दुष्कर्म के मामले निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना में हुई हैवानियत के खिलाफ रविवार को सेक्टर 17 प्लाजा में युवाओं और कई संस्थाओं की तरफ से कैंडल मार्च निकाला गया। सैकड़ों लोगों ने हैदराबाद पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कैंडल जलाकर पीड़िता को श्रद्धांजलि देते हुए आरोपियों को फांसी की मांग की है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में शाम छह बजे से लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए। पूर्व मेयर हरफूल सिंह, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, संविधान बचाओ संघर्ष एसोशिएसन और डा. अंबेडकर शिक्षा संघ की तरफ से कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च में महिलाओं, युवाओं समेत स्टूडेंट्स शामिल थे। कैंडल जलाकर पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च में पूर्व मेयर हरफूल सिंह ने कहा कि बेटियों पर आए दिन अत्याचार होते हैं। अगर ऐसा ही होता रहा तो देश की बेटियों की सुरक्षा कौन करेगा। पुलिस को इस पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है। वहीं एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया डिस्ट्रिक चीफ डायरेक्टर दमनजीत कौर ने कहा कि हमारे समाज में बेटियों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। कैंडल मार्च में संविधान बचाओ संघर्ष एसोसिएशन के प्रधान रमेश चंद, चेयरमैन प्रेमपाल, डा. अंबेडकर शिक्षा संघ के अध्यक्ष सतीश मचल और राहुल, रूपन, शिवम, सुमित, रामेश चंद समेत अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें