फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से मिले निर्भया फंड का आधा धन भी खर्च नहीं कर पाया चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद में हाल ही में हुई महिला डॉक्टर से बलात्कार की घटना से देशभर में आक्रोश है। लेकिन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन कितना सजग है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केंद्र सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के लिये गठित ‘निर्भया फंड’ के पैसे खर्च करने में चंडीगढ़ प्रशासन काफी पीछे है। इसको लेकर अब प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में भारत सरकार की ओर से पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ को महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करने को 7.46 करोड़ रुपए दिए गए हैं। जिसमें से अभी तक चंडीगढ़ प्रशासन 2.60 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाया है। हालांकि 2.60 करोड़ रुपये कहां-कहां खर्च किए गए हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई।
उधर, पंजाब को निर्भया फंड में 20.47 करोड़ रुपये मिले, जिसमें से अभी तक 3 करोड़ ही खर्च हुए हैं। हरियाणा को निर्भया फंड में 16.71 करोड़ रुपये मिले। हरियाणा भी इस फंड का सिर्फ 6.06 करोड़ ही खर्च कर पाया है।
विज्ञापन

वकील अजय जग्गा ने इस मामले को लेकर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और सलाहकार मनोज परिदा से इसकी शिकायत की है। उन्होंने पूछा है कि निर्भया फंड का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा, इसको लेकर एक रिपोर्ट मांगने की सलाह दी है। जिन प्रमुख योजनाओं के तहत फेंड बांटा गया है, उनमें इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम, सेंट्रल विक्टिम कॉम्पेंसेशन फंड, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर क्राइम की रोकथाम, वन स्टॉप स्कीम, महिला पुलिस वालंटियर और महिला हेल्पलाइन योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें