फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमानः पंजाब यूनिवसिर्टी ऑनलाइन लेगी पीएचडी के वायवा, मदद के लिए बनाई शिक्षकों की टीम

Wed, 06 May 2020 11:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय पीएचडी के विद्यार्थियों का वायवा ऑनलाइन करवाने जा रहा है। इसके आदेश मंगलवार को जारी कर दिए गए। सभी विभागों के चेयरमैन को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही विद्यार्थियों की मदद के लिए भी शिक्षकों की टीम बनाई गई है। यह कार्य जल्द से जल्द करवाया जाएगा। अमर उजाला ने एक दिन पहले ही इसका खुलासा किया है कि ऐसी योजना बन रही है और उस पर पीयू के अधिकारियों ने मुहर लगा दी।
विज्ञापन


मंगलवार को डीयूआई प्रो. आरके सिंगला की ओर आदेश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि विद्यार्थियों का वायवा बाधित न हो, इसके लिए विभाग के अध्यक्ष कंप्यूटर सेंटर की मदद से एक ऐसा प्लेटफार्म तैयार करें ताकि वायवा करवाया जा सके। कंप्यूटर सेंटर हर विभाग की मदद करेगा। इसके लिए स्काईप आदि प्लेटफार्म की मदद ली जा सकती है। चेयरमैन, सुपरवाइजर व अन्य शिक्षक अलग-अलग जगह पर बैठकर वायवा ले सकते हैं।

साथ ही विद्यार्थियों को कहां बैठाया जाना है इसकी व्यवस्था भी कर ली जाए लेकिन वायवा पूरी तरह ऑनलाइन होगा। पीएचडी के विद्यार्थियों को ऑनलाइन वायवा में दिक्कतें न हों, इसके लिए उनकी मदद की जाए। प्रो. सुखविंदर सिंह और प्रो. हरीश कुमार उनकी मदद करेंगे। इस व्यवस्था से अधिकांश लोगों का वायवा हो जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों की थिसिस जमा नहीं हुई है उसे भी जमा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें