निगम आयुक्त ने जेई मनोज कुमार को पार्किंग शुल्क नियमों का पालन न करने पर निलंबित किया है। उनके साथ संबंधित कार्यकारी अभियंता सड़क अनुराग बिश्नोई और उपमंडल अभियंता अखिल धीमान को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन लोगों को तीन दिन के अंदर लिखित रिपोर्ट के साथ अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।
पूछा- मॉनिटरिंग ठीक से क्यों नहीं की
इन लोगों ने पूछा गया है कि पार्किंग कर्मचारियों के परिचारकों की मॉनिटरिंग ठीक से क्यों नहीं की गई। अगर तीन दिन में जवाब नहीं मिलता है तो बाकी लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। चीफ इंजीनियर को जवाब भेजना होगा।
बिना जांच के वाहन प्रवेश कर रहे थे
आयुक्त ने सेक्टर-17 के स्मार्ट सिटी कार्यालय का औचक दौरा किया था। इसमें पाया कि वाहन बिना उचित जांच के प्रवेश कर रहे थे और बाहर निकल रहे थे। इसके परिणामस्वरूप पार्किंग शुल्क नियमों का अनुपालन नहीं हो रहा था।
पर्ची की जगह अब पीओएस मशीन का इस्तेमाल
पार्किंग में गड़बड़ी का मामला पहले भी आता रहा है। ऐसे में नगर निगम अब धीरे-धीरे चंडीगढ़ की सभी पार्किंग, जहां अभी पर्चियां काटी जाती हैं, उसे पीओएस मशीन से रिप्लेस कर रहा है। इसमें अधिकारी यह देखकर हैरान है कि जहां-जहां पर पीओएस मशीनों से अब पार्किंग की पर्ची काटी जा रही है, वहां पर अचानक पार्किंग का कलेक्शन करीब 25 फीसदी तक बढ़ गया है।