चंडीगढ़। शहर में मौसम के उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वीरवार को सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ गया। अब मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके बाद मौसम साफ हो सकता है। वीरवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। इस बढ़ी हुई गर्मी के कारण लोगों को दिनभर तेज धूप का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने वीरवार को बादल छाने का पूर्वानुमान लगाया था, लेकिन दिनभर तेज धूप बनी रही। हल्के बादल जरूर छाए, लेकिन वे जल्द ही छंट गए। इससे दोपहर में गर्मी ज्यादा महसूस की गई।