फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: चंडीगढ़ में देर रात बरसात से मिली राहत, 2.7 डिग्री बढ़े तापमान से लोग परेशान; आज ऑरेंज अलर्ट

Tue, 08 Jul 2025 02:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ और आस- पास के इलाकों में रात 11 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हुई। हालांकि कुछ देर बारिश धीमी हो गई। इससे पहले पूरे दिन बारिश के इंतजार में लोग गर्मी से परेशान हुए। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में देर रात हुई बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में सोमवार को ऑरेंज अलर्ट के बाद भी दिन में बारिश के दर्शन तो नहीं हुए लेकिन शहर का तापमान एक दिन में 2.7 डिग्री बढ़ गया। उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार देर रात हुई बारिश से राहत मिली। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ और आस- पास के इलाकों में रात 11 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हुई। हालांकि कुछ देर बारिश धीमी हो गई। इससे पहले पूरे दिन बारिश के इंतजार में लोग गर्मी से परेशान हुए। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दोपहर में तापमान बढ़ने का असर रहा कि उमस भरी गर्मी से पूरा दिन लोग परेशान नजर आए। हालांकि शाम को एक बार काले बादलों के साथ तेज हवाओं ने भी शहर की तरफ रुख किया लेकिन बादल बिन बरसे गुजर गए। तेज हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद लोग बारिश का अनुमान लगा रहे थे।

एक जून से अब तक 320.5 एमएम बारिश  

एक जून से अबतक शहर में 320.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 9 और 10 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले पांच दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 28 से 31 और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें