फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: पंजाब में भीषण ठंड में घरों में दुबके लोग, तीन दिन ऑरेंज अलर्ट, पड़ेगा घना कोहरा

Sun, 14 Jan 2024 09:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भीषण ठंड की वजह से पंजाब में जनजीवन प्रभावित है। वहीं घने कोहरे का कहर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को गुरदासपुर जिले में सबसे कम 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Punjab Weather News: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में ठंड ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पंजाब समेत उत्तर भारत में लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। न्यूनतम तापमान रोज गोता लगा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए ठंड और धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार पंजाब के ज्यादातर जिलों में घने से बेहद घना कोहरा पड़ेगा। कई जगहों पर सीवियर कोल्ड डे रहेगा और साथ में शीत लहर भी चलेगी। 

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की साइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर जिलों में शनिवार की सुबह तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हरियाणा में सबसे कम तापमान 3 डिग्री नारनौल व पंजाब में 3.8 डिग्री पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया।

सामान्य से नीचे रहा न्यूनतम पारा

पंजाब के अमृतसर का पारा 7.2 डिग्री रहा, लुधियाना का 4.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे है। पटियाला का तापमान 5.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम और बठिंडा का 4.0 डिग्री रहा और यह सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा पठानकोट का 6.6 डिग्री, नवांशहर का 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

30 से अधिक ट्रेन देरी से चलीं

रेलवे के मुताबिक, सुबह के समय घने कोहरे की वजह से पंजाब आने एवं जाने वालीं 30 से अधिक गाड़ियां अपने निर्धारित समय से 2 से 6 घंटे देरी से चलीं। इनमें मुंबई सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस प्रमुख हैं।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ऑरेंज अलर्ट

पंजाब से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए रविवार और सोमवार को घने से बहुत अधिक घने कोहरे का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी व पूर्वी यूपी में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें