फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्राइसिटी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट फिर भी 3.3 मिमी बरसे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राइसिटी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट फिर भी 3.3 मिमी बरसे बदरा
विज्ञापन


पंचकूला आसपास के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, चंडीगढ़ में बादल छाए लेकिन बिना बरसे निकले
माई सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में रविवार को मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बावजूद लोग पूरे दिन बारिश का इंतजार करते रहे। सुबह के समय हुई हल्की फुहारों के बाद दिनभर उमस ने लोगों को परेशान किया। आसमान में बादल तो छाए रहे, लेकिन वे बिना बरसे ही चले गए। ट्राइसिटी के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। पंचकूला के साथ आसपास के इलाकों में एक घंटे बारिश हुई। इससे मौसम कुछ देर के लिए ठंडा रहा है लेकिन तेज धूप निकलते ही उमस ने परेशान किया।
रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। एक जून से अब तक शहर में कुल 320.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बारिश का लुत्फ उठाने की उम्मीद में बड़ी संख्या में लोग सुखना लेक और शहर के पार्कों में पहुंचे थे। सुखना लेक पर अपने छह दोस्तों के साथ पहुंचे गुरप्रीत ने बताया कि वे बारिश का आनंद लेने आए थे और छुट्टी का दिन होने के कारण भीगने का डर भी नहीं था। हालांकि, दो घंटे से अधिक इंतजार के बाद भी बारिश न होने से वे निराश होकर वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन


आज तेज बारिश की संभावना, अगले कुछ दिन भी अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। उम्मीद है कि शहर को आखिरकार अच्छी बारिश मिलेगी। इसके अलावा 8 से 10 जून तक के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले पांच दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें