किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें
सभी से अपील है कि नूंह क्षेत्र में अमन कायम करें। सदियों से चले आ रहे आपसी भाईचारे को न टूटने दें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सारे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिसबल के पुख्ता इंतजाम मेवात क्षेत्र में किए जा रहे हैं। - चौधरी जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक, नूंह।
अभय चौटाला ने की निंदा
इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने दंगे की निंदा की है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा लगातार देश और प्रदेश में सांप्रदायिक उन्माद को भड़काकर ओछी राजनीति करती आई है। सरकार को जब पहले से ही पता था कि यहां दंगे हो सकते हैं तो इससे निपटने के लिए पहले तैयारी क्यों नहीं की गई।