पंजाब में विपक्ष में बैठे कांग्रेस के नेताओं के पास प्रदेश स्तरीय शायद खत्म हो गए हैं, इसलिए छोटे-छोटे शहरी मुद्दों को लेकर वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटकटाने लगे हैं। ऐसा ही आज एक मामला सामने आया है।
पंजाब के विपक्ष के कांग्रेसी नेता सुनील जाखड़ ने भी हाईकोर्ट में दस्तक दी है। विपक्ष के नेता जाखड़ ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में दलील है कि अबोहर शहर के फायर बिग्रेड के अमले में एक और फायर टेंडर और जरूरी उपकरण मुहैया कराए जाएं।
हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को टाइम बाउंड के तहत निर्देश जारी किए हैं कि वहां फायर टेंडर और जरूरी फायर उपकरण एक महीने के अंदर उपलब्ध करवाए जाएं। याचिका में जाखड़ ने शहर की आबादी का हवाला दिया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बाद विपक्ष नेता को भी हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा है।