फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: चंडीगढ़ में घर-दुकान खरीदने का मौका, हाउसिंग बोर्ड 20 से लगाएगा संपत्तियों की बोली

Tue, 18 Oct 2022 02:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इच्छुक बोलीदाता 20 अक्तूबर सुबह 10 बजे से अपनी पसंदीदा संपत्ति के लिए बोली जमा करवा सकेंगे। 9 नवंबर सुबह 10 बजे तक आखिरी बोली जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
सीएचबी - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में बसने का सपना देखने वाले लोगों के लिए बेहतर मौका है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) 20 अक्तूबर से 57 आवासीय (फ्री होल्ड) व 95 व्यावसायिक संपत्तियों (लीज होल्ड) की ई-टेंडरिंग करने जा रहा है। सीएचबी ने सभी संपत्तियों के आरक्षित मूल्य की जानकारी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है।

विज्ञापन


इच्छुक बोलीदाता 20 अक्तूबर सुबह 10 बजे से अपनी पसंदीदा संपत्ति के लिए बोली जमा करवा सकेंगे। 9 नवंबर सुबह 10 बजे तक आखिरी बोली जमा करवाई जाएगी। इसी दिन 10.15 बजे ई-बोली खोली जाएगी। चंडीगढ़ प्रशासन की ई-टेंडरिंग वेबसाइट www.etenders.chd.nic.in पर बोली जमा करानी होगी। बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। संपत्ति खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं।

बोर्ड ने कहा है कि जो भी आरक्षित मूल्य तय किया गया है, उसके अनुसार सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही मकान बेचा जाएगा। ये संपत्तियां सेक्टर-38 वेस्ट, 49, 51, 26, 63 व मनीमाजरा में मौजूद हैं। लोग हर शनिवार और बुधवार को जाकर इन संपत्तियों को देख भी सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें