फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 32वीं वर्षगांठ, पंजाब में हाई अलर्ट

Sun, 05 Jun 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ऑपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ पर पंजाब में चाक चौबंद सुरक्षा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 32वीं वर्षगांठ के मद्देनजर तनाव को देखते हुए पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अमृतसर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। उन्हें अपने जिलों में खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट कर दी गई हैं। ताकि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना के पहले ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा सकें।
विज्ञापन


प्रशासन ने खासकर अमृतसर शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अर्द्धसैनिक बलों की भारी संख्या में तैनाती की गई है। इसके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने दरबार साहिब परिसर में अपने स्तर पर सुरक्षा के अलग इंतजाम किए हैं, क्योंकि वहां सुरक्षाकर्मियों के प्रवेश की अनुमति नहीं है। उल्लेखनीय है कि आपरेशन ब्लू स्टार की 32वीं वर्षगांठ पर श्री अकाल तख्त साहिब में होने वाली विशेष अरदास में पंजाब के अलावा अन्य राज्यों से भी सिख पहुंचेंगे।

पिछले दो सालों से इस मौके पर दरबार साहिब परिसर में विवाद हुए हैं और इस दौरान सिखों के बीच आपस में तलवारें तक चलने की नौबत आ गई। सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई है कि उग्र सिख संगठन छह जून को माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। सुरक्षा बल नाके लगाकर अमृतसर में प्रवेश करने वाले तमाम वाहनों की कड़ी जांच कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अर्धसैनिक बल अमृतसर और उसके आसपास के इलाकों में फ्लैग मार्च करेंगे।
विज्ञापन


अर्द्धसैनिक बलों की छह कंपनियां, एंटी राइट्स पुलिस की दस कंपनियां और पंजाब पुलिस के 2500 जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। साथ ही भारी मात्रा में सुरक्षा बल रिजर्व रखा गया है। उग्र संगठन दल खालसा ने आपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ पर अमृतसर बंद का आह्वान किए जाने के कारण प्रशासन ज्यादा सतर्कता बरत रहा है। उधर, एसजीपीसी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने सिखों से अपील की है कि घल्लूघारा सप्ताह के दौरान शांति बनाए रखें। साथ ही शरारती तत्वों के माहौल खराब करने के किसी भी प्रयास को नाकाम करने में सुरक्षाकर्मियों की मदद करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें