फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण के बाद सेक्टर-15 अपनी मंडी का उद्घाटन

Tue, 09 Feb 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंदर्यीकरण के बाद मंगलवार को सेक्टर-15 स्थित अपनी मंडी का उद्घाटन नगर निगम के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर इलाके के पार्षद सौरभ जोशी के अलावा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक सतपाल सेवक, संस्थापक सदस्य डॉ. जगपाल, डॉ. किरपाल सिंह और स्वर्ण सिंह मौजूद थे। मंडी के सौंदर्यीकरण पर पार्षद निधि फंड से 22 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

यह है सुविधा...
मरम्मत के बाद मंडी में पार्क़िग स्थल, लाइटें आदि का उचित प्रबंध किया गया है। यहां पर 20 फुट चौड़ा पार्क़िग स्थल है जिस पर स्कूटर, साइकिल और मोटरसाइकिल आदि खड़ी हो सकेंगी। मंडी के अंदरूनी हिस्से में आठ फुट चौड़ा पैदल चलने के लिए पक्का पाथ-वे भी बनाया गया है।
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने कहा कि शहर की 12 अपनी मंडियों में बदलाव कार्य करने का फैसला लिया था, जिसमें यह मंडी सबसे पहली है। इलाके के पार्षद और अपनी मंडी कमेटी के सदस्य सौरभ जोशी ने कहा कि हालांकि यह मंडी सप्ताह में एक बार लगती है, लेकिन यह रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है।

इस मंडी में सेक्टर-10, 11, 12, 14, 25, 24, 23, 16, नयागांव, खुड्डालाहौरा, खुड्डा जस्सू, खुड्डा अलीशेर व अन्य सेक्टरों के लोग सस्ती और ताजी सब्जियां मंडी रेट पर लेने आते हैं। यहां पर खरीदारी करने के लिए इन क्षेत्रों की 80 फीसदी महिलाएं आती हैं।
विज्ञापन


बरसात और सर्दी में इन महिलाओं को मंडी में कच्चे रास्ते पर चलने में परेशानी होती थी। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, टैंपो व ग्राहकों के वाहनों के लिए पार्किंग की भी समस्या थी। ये सभी दिक्कतें अब दूर हो गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें