फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइब्रेरी और लैब खोलने के लिए छात्रों ने किया वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, बोले- रिसर्च स्कॉलर्स और मास्टर डिग्री के छात्रों के लिए दी जाए सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू में रिसर्च स्कॉलर्स व छात्रों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कई छात्रों ने वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। काफी देर चले प्रदर्शन के बाद छात्रों ने अधिकारियों को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि रिसर्च स्कॉलर्स व मास्टर डिग्री के छात्रों के लिए लाइब्रेरी व लैब खोली जाएं।
विज्ञापन

छात्रों ने वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि रिसर्च का कार्य नहीं होने के कारण रिसर्च स्कॉलर्स का काम प्रभावित हो रहा है। लैब बंद हैं। ऐसे में प्रयोग नहीं हो पा रहे हैं। कई शिक्षण संस्थानों में यह कार्य चल रहा है, लेकिन पीयू के अधिकारी लैब आदि पर ताला लगाए हुए हैं। हॉस्टल के छात्रों ने पहले ही फीस दे दी, लेकिन उनसे प्रतिदिन के हिसाब से 80 रुपये लिए जा रहे हैं। यह बंद होने चाहिए। छात्रों का लगातार आर्थिक शोषण किया जा रहा है। पहले हॉस्टल के लिए जमा किए पांच हजार रुपये वापस किए जाएं। उसके बाद छात्रों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें