फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 4.0 में छूट मिलने के बाद भी नहीं करेंगे कीर्तन, कोरोना के बढ़ते केस के कारण श्री बालाजी प्रचार मंडल ने लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के आने के बाद से सभी मंगलवार के कीर्तन स्थगित कर दिए थे। अब सरकार के आदेशानुसार 100 लोगों की मौजूदगी में कीर्तन कर सकते हैं। फिर भी श्री बालाजी प्रचार मंडल चंडीगढ़ की कार्यकारिणी ने यह फैसला लिया है कि हमारी संस्था अभी कीर्तन शुरू नहीं करेगी क्योंकि इस समय कोरोना संक्रमण के केस ट्राइसिटी में तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही अभी सालासर धाम के कपाट भी दर्शन के लिए बंद है।
विज्ञापन

श्री बालाजी प्रचार मंडल के प्रवक्ता राज मोहन ढल्ल ने बताया कि मंडल के कुछ सदस्य हर मंगलवार को बालाजी महाराज जी ज्योति जगा कर अपने कार्यालय में रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक श्री बालाजी महाराज के भजनों का गुणगान करते हैं। और इस कीर्तन को अपने फेसबुक (श्री बालाजी प्रचार मंडल) पेज पर सभी भक्तों के लिए लाइव करते हैं। यह कार्यक्रम आगे भी इसी तरह चलता रहेगा, जब तक कोविड-19 के कुछ केस कम नहीं हो जाते।
11 साल से हर मंगलवार को होता रहा है श्री बालाजी का कीर्तन
राज मोहन ढल्ल ने बताया कि श्री बालाजी प्रचार मंडल चंडीगढ़ 11 साल से हर मंगलवार को श्री बालाजी महाराज जी का कीर्तन ट्राइसिटी के साथ खरड़, जीरकपुर, डेराबस्सी में किसी भी बालाजी के भक्तों के घर, दुकान एवं उनके कार्यालय में रात्रि के समय निशुल्क भाव से करते हुए आ रहे हैं। मंडल के लगभग 800 सदस्य ट्राइसिटी के अलावा पिंजौर, नालागढ़, बद्दी, कसौली, शिमला, अंबाला, यमुनानगर एवं दिल्ली में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें