चंडीगढ़। पीयू परिसर में बुधवार को ओपन एयर जिम की शुरुआत की गई, जिसका उद्घाटन चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने किया। यह आधुनिक जिम सांसद तिवारी ने एमपीलैड के तहत जारी फंड से स्थापित किया है। उद्घाटन समारोह पार्षद सचिन गालव की अगुवाई में हुआ। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की और पीयू की कुलपति प्रो. रेनू विग मौजूद रहीं। तीनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से इस सुविधा को छात्रों और स्थानीय नागरिकों को समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान एक पौधरोपण अभियान भी चलाया गया।