फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई और जीएमएसएच-32 की कल से खुलेगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के चलते सात महीने से बंद पीजीआई और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 की ओपीडी सोमवार से खुलने जा रही है। ओपीडी में दिखाने से पहले मरीजों को फोन पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। इसके बाद मरीज से बातचीत कर डॉक्टर तय करेंगे कि उसे ओपीडी में आने की जरूरत है या नहीं। अगर मरीज को बुलाना है तो वह समय और दिन तय कर बुलाएंगे। पीजीआई में मरीजों के पंजीकरण का समय सुबह 8 से सुबह 9.30 बजे तक रखा गया है। मरीजों की सुविधा के लिए अलग-अलग विभागों के टेलीफोन नंबर जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इन नंबरों पर करना होगा कॉल
पीजीआई ओपीडी टेलीफोन नंबर
न्यू ओपीडी 0172-2755991
नेत्र विभाग 0172- 2755992
हृदय विभाग 0172-2755993
बच्चों की ओपीडी 0172-2755994
दंत चिकित्सा 0172-2755995
गाइनी 708700343
कल से खुलेंगे स्कूल
शहर के सरकारी स्कूल दो नवंबर से खुल रहे हैं। सोमवार से 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं लगेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर कौर ने बताया कि स्कूलों सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा और कोरोना के मानकों के लिए दिशा-निर्देश का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थियों को सामाजिक दूरी के साथ बैठाने के लिए पर्याप्त कमरे और व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें