चंडीगढ़वासी ध्यान दें। अगर आप आज हॉस्पिटल जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लिजिएगा, नहीं तो परेशानी झेलते रहेंगे। जी हां, गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी वीरवार को पीजीआई की ओपीडी बंद रहेगी। इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। अगले दिन तय समय के मुताबिक ओपीडी खुलेगी। यह जानकारी पीजीआई प्रवक्ता ने दी है।