धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके दरवाजे के पीछे कुंडी नहीं लगी है, कार्यकर्ताओं व आमजन के लिए 24 घंटे दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस में वंशवाद के कारण छत नीची है, जहां किसी को भी ऊंचाई छूने की अनुमति नहीं है। जबकि भाजपा का मंत्र है, मोदी है तो मुमकिन है, भाजपा है तो उपलब्ध है। धनखड़ ने कहा कि समाज के हर वर्ग का कार्यकर्ता संगठन से जुड़े। क्योंकि जब भी संगठन में परिवर्तन होता है तो नया जोश आता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एक-एक पेड़ जरूर लगाएं। इस दौरान सांसद अरविंद शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह, कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी, करनाल के सांसद संजय भाटिया, सिरसा के सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा,
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान एवं बीरेंद्र सिंह डूमरखां, प्रदेश के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, राम बिलास शर्मा, कविता जैन, पूर्व राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, महामंत्री संदीप जोशी, पूर्व सांसद सुधा यादव, वेदपाल, विधायक असीम गोयल, विधायक कमल गुप्ता, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, किसान नेता टेकचंद कंडेला भी पहुंचे लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत दिखाई नहीं दिए।