हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लिपिक वर्ग के कर्मचारियों के तबादले भी ऑनलाइन किए जाएंगे। इसके लिए नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने पॉलिसी को फाइनल करने से पहले संबंधित कर्मचारियों व अन्य हितधारकों से 31 जनवरी 2020 तक आपत्तियां एवं सुझाव मांगे हैं।
मुख्य सचिव के आदेशों की अनुपालना करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने फील्ड ऑफिस, स्कूलों में कार्यरत लिपिक वर्ग (क्लर्क एवं सहायक) कैडर के लिए भी पॉलिसी ड्राफ्ट बनाया है। इसकी कॉपी निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। विभाग ने ई-मेल के माध्यम से हितधारकों को 31 जनवरी 2020 शाम 5 बजे तक आपत्तियां एवं सुझाव भेजने को कहा है।