फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से कर डाली ऑनलाइन ठगी

Fri, 07 Nov 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई का एटीएम कार्ड ब्लॉक करने के बहाने किसी व्यक्ति ने सेक्टर-30 के रहने वाले ईएसआई के एक कर्मचारी के एटीएम से पच्चीस हजार की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। चंडीगढ़ पुलिस ने मामला साइबर सेल को दे दिया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ सेक्टर-30 के रहने वाले नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें वीरवार दोपहर एक कॉल आई कि एसबीआई एटीएम इंक्वायरी से बोल रहे हैं, आपका कार्ड ब्लॉक हो गया है।

आपको छह डिजिट का एक नंबर भेजा जा रहा है, उसे बताएं। जैसे ही नरेश कुमार ने नंबर बताया तो उनके कार्ड से शॉपिंग होने लगी। पहले चार हजार की शॉपिंग हुई, फिर दूसरी बार चार हजार की शॉपिंग की गई।
विज्ञापन


कुल पच्चीस हजार की शॉपिंग हो गई। इस ट्रांजेक्शन के  दौरान नरेश कुमार को समझ नहीं आया कि क्या करें। नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले में शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें