फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीईटी डिग्री विंग की ऑनलाइन परीक्षाएं 27 दिसंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिग्री विंग के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 27 दिसंबर से ऑनलाइन होने जा रही हैं। परीक्षाएं पांच जनवरी तक चलेंगी। इसकी जानकारी विद्यार्थियों को दे दी गई है। इससे छात्रों ने राहत की सांस ली है क्योंकि तमाम विद्यार्थी कैंपस नहीं पहुंचे थे। अब वह ऑनलाइन परीक्षाएं अपने घरों से ही दे सकेंगे। परीक्षा का प्रारूप क्या होगा, उसके लिए गाइडलाइन बनाई जा रही है।
विज्ञापन

सीसीईटी की ओर से विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं में काम करने के लिए बुलाया गया था। बीटेक अंतिम वर्ष के 100 से अधिक विद्यार्थी यहां पहुंच भी गए थे। वह हर दिन प्रयोगशाला में जाकर काम कर रहे थे। बाकी विद्यार्थी कोरोना के कारण नहीं आ रहे थे और कई अन्य समस्याएं भी थीं। इसे देखते हुए डिग्री विंग ने परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की घोषणा कर दी क्योंकि संस्थान पंजाब विश्वविद्यालय से संबद्ध है। पीयू खुद ही ऑनलाइन परीक्षाएं करवा रही है। ऐसे में यहां की परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही होंगी। प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को कैसे मिलेगा और उत्तर पुस्तिकाएं कैसे कॉलेज तक पहुंचेंगी, यह अभी तय किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि पिछली बार की तरह ही परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी और प्रारूप भी लगभग वही होगा। जानकारों का कहना है कि कुछ बदलाव किया जा सकता है, जिसके बारे में छात्रों को जल्द बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें