फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी मकानों के लिए ऑनलाइन तैयार होंगे नक्शे

Thu, 19 Jun 2014 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अब रिहायशी मकानों के लिए ऑनलाइन नक्शे तैयार होने लगे हैं। अगर बिल्डिंग प्लान में कोई कमी है तो साफ्टवेयर इसकी भी जानकारी दे देगा।
विज्ञापन


इसी आधार पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के अधिकारी प्लान में बदलाव के लिए निर्देश भी देंगे, ताकि नक्शा तैयार करने में कोई कमी न रहे। अब तक 91 बिल्डिंग प्लान को मंजूरी दे दी गई है और माना जा रहा है कि प्रदेश के किसी भी जिले से यह सर्वाधिक संख्या है।

इस सॉफ्टवेयर में हुडा के बॉयलॉज के मुताबिक तैयार बिल्डिंग प्लान को ही मंजूरी दी जाती है। इसमें कमियां होने पर तुरंत संकेत मिल जाते हैं। आर्किटेक्ट की मदद से प्लान तैयार करने के लिए बाद इसे हुडा की वेबसाइट पर ईमेल के जरिये भेजकर प्लान के लिए अप्रूवल लेना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी रेजिडेंशियल बिल्डिंग के नक्शे के लिए यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है, लेकिन आने वाले दिनों में इंडस्ट्रियल, कॉमर्शियल सहित अन्य प्लॉटों पर भी निर्माण के लिए तैयार डिजायन को इसी तरीके से मंजूरी देने की योजना है। ऐसा होने से भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराने के लिए न तो बार-बार चक्कर लगाना होगा और न ही अधिक वक्त लगेगा।

बिल्डिंग प्लान ऑनलाइन जमा किया जा रहा है। इससे आम लोगों के साथ-साथ हुडा के समय की भी बचत हो रही है। अब तक 91 प्लान को मंजूरी दी जा चुकी है।
- गुरमीत सिंह, संपदा अधिकारी, हुडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें