स्मार्ट पुलिस एक नई पहल करने जा रही है। लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने या चौकियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। किसी को पुलिस में कोई शिकायत दर्ज करानी हो तो उसे एक पेपर पर लिखें और मशीन में स्कैन करके एक क्लिक करें और शिकायत सीधे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच जाएगी।
वहां इसमें एक और ऑप्शन होगा, जिससे आप अपनी शिकायत मशीन से ही टाइप कर भेज सकते हैं। इसमें आवाज रिकार्डिंग की सुविधा से एक अनपढ़ व्यक्ति भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
सेक्टर-22 की मार्केट में पुलिस छह फरवरी को क्योस्क मशीन लगाएगी। इस पहल को ‘आई क्लिक’ का नाम दिया गया है। इसके माध्यम से शिकायतकर्ता पुलिस को एक मिनट में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।