चंडीगढ़। 12वीं के सीबीएसई और आईसीएसई के रिजल्ट की घोषणा के बाद बुधवार को शिक्षा विभाग ने शहर के 12 कॉलेजों के लिए ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड एडमिशन शेड्यूल जारी किया है। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सभी कॉलेजों के लिए कॉमन शेड्यूल तैयार किया है। शेड्यूल के मुताबिक 27 जुलाई से साइंसेज के विभिन्न कोर्सेज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगी।
यूटी हायर एजुकेशन के डायरेक्टर रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने शहर के सभी कॉलेजों के लिए कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी किया। उन्होंने बताया 24 जुलाई को सभी कॉलेजों के लिए जॉइंट प्रॉस्पेक्टस जारी किया जाएगा। कोविड-19 के चलते इस बार पूरा एडमिशन प्रोसेस ऑनलाइन किया गया है। शिक्षा विभाग ने फिलहाल बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी (नॉन-मेडिकल और मेडिकल), बीएससी- बायो टेक्नोलॉजी (ऑनर्स), बीएससी- बायोइंफॉर्मेटिक्स ( ऑनर्स) के लिए कॉमन शेड्यूल जारी किया है।
इन कॉलेजों के लिए कर सकते हैं अप्लाई
पीजीजीसी-11, पीजीजीसीजी-11, डीएवी-10, एमसीएम डीएवी -36, पीजीजीसीजी-42, पीजीजीसी-46, गवर्नमेंट बिजनेस कॉलेज-50, देव समाज कॉलेज फॉर वुमन-45, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज-26, एसडी कॉलेज-32, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर गर्ल्स-26
ध्यान रखने योग्य तारीखें
1) ऑनलाइन प्रॉस्पेक्टस : 24 जुलाई
2) एडमिशन फॉर्म : 27 जुलाई
3) एडमिशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख : 3 अगस्त
4) फॉर्म जमाकर्ता की लिस्ट जारी : 5 अगस्त, शाम 4 बजे
5) एलिजिबल कैंडिडेट्स की लिस्ट : 8 अगस्त, शाम 4 बजे
6) कॉलेज अलॉटमेंट के साथ कैंडिडेट्स की फाइनल लिस्ट : 13 अगस्त, शाम 5 बजे