फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सट्टेबाजी: दुबई और जॉर्जिया में बैठे सरगना लाए जाएंगे भारत, इंटरपोल ने जारी किया नोटिस

Sat, 20 Sep 2025 02:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जांच में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के 9 पुलिस अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, जिनके इस ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का हिस्सा होने के सबूत मिले हैं। आयकर विभाग अब इन अधिकारियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगा।
विज्ञापन
इंटरपोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन एंड गेम के तहत चंडीगढ़ में आयकर विभाग की जांच टीम ने कड़ा कदम उठाया है। दुबई और जॉर्जिया में बैठे ऑनलाइन सट्टेबाजी के मुख्य मास्टरमाइंड को भारत लाने के लिए इंटरपोल ने नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


इंटरपोल ने इन अपराधियों को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए रेड नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आयकर विभाग की जांच टीम ने लगातार तीसरे दिन भी छापा जारी रखा। इस दौरान टीम ने उत्तर भारत के अब तक के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट से जुड़ी और भी कई परतें खोली हैं।


जांच में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के 9 पुलिस अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, जिनके इस ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का हिस्सा होने के सबूत मिले हैं। आयकर विभाग अब इन अधिकारियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगा। इसके अलावा इस रैकेट के मास्टरमाइंड का राजनीतिक कनेक्शन भी सामने आया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ नेताओं और अधिकारियों ने जांच टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की ताकि उनके जानकारों को बचाया जा सके। आयकर विभाग का अनुमान है कि इस रैकेट में टैक्स चोरी की राशि 500 करोड़ रुपये से बढ़कर अब 600 करोड़ रुपये हो चुकी है।

60 से ज्यादा आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी

जांच टीम ने अब तक इस मामले में 60 से अधिक आरोपियों की पहचान की है और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इससे पहले वीरवार 45 की पहचान को चुकी थी, 15 नए नाम सामने आए हैं। इनमें चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के कई बुकी भी शामिल हैं। टीम ने आरोपियों के डिवाइस, ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का बैकअप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए हैं। आयकर विभाग की टीम ने बताया कि इस रैकेट का नेटवर्क देश के अन्य राज्यों में भी फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें