अब आरसी व डीएल के लिए लोगों को आरएलए ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोग घर बैठे गाड़ी का रजिस्ट्रेशन व डीलए के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से मंगलवार से प्रक्रिया शुरू की जा रही है। तय दिन और समय पर आवेदक को काउंटर पर पहुंचकर कागजात आदि दिखाने होंगे।
क्या करना होगा ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के लिए
ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के लिए आवेदक को आरएलए की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक कॉमन फार्म भरना होगा। इसके बाद आवेदक के रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। इस ओटीपी को कॉमन फार्म में भरना होगा।
आरएलए आवेदक के मोबाइल पर मैसेज भेजकर दिन और समय की जानकारी देगा। इसके बाद आवेदक तय समय पर आरएलए आफिस में बने काउंटर पर वाहनों के रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने को लेकर अपनी फाइल जमा करा सकता है।
डीलर प्वाइंट पर ही नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन जल्द होगा शुरू
RLA Chandigarh
- फोटो : File Photo
डीलर प्वाइंट पर ही नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन जल्द होगा शुरू
जल्द ही डीलर प्वाइंट पर ही नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। ऑटो डीलर प्वाइंट पर ही गाड़ी (टू व्हीलर व फोर व्हीलर) खरीदते समय लोगों को रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी जल्द ही इसके लिए एक नया सॉफ्टवेयर शुरू करने जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया अभी वाहन-2 नाम के सॉफ्टवेयर पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) तैयार किए जा रहे हैं। लेकिन अब डीलर प्वाइंट पर ही लोगों को आरसी देने के लिए आरएलए वाहन-4 नाम का नया सॉफ्टवेयर शुरू करने जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर से सभी ऑटो डीलर, ऑटोमोबाइल्स कंपनी व एजेंसी मालिकों को जोड़ा जाएगा। ताकि लोगों को आरसी बनवाने के लिए आरएलए न आना पड़े।
वाहनों के रजिस्ट्र्रेशन के लिए और डीएल जारी करने के लिए आरएलए की ओर से मंगलवार से ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम शुरू किया जा रहा है, ताकि लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए आरएलए में अलग से काउंटर तैयार गए हैं।- अजीत बालाजी जोशी, डीसी चंडीगढ़