सहायता के लिए हेल्पडेस्क की भी दी जाएगी सुविधा
85 प्रतिशत सीटें यूटी चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों से पास हुए छात्रों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। उसके बाद 15 प्रतिशत सीटें चंडीगढ़ के निजी स्कूलों, अन्य राज्यों या अन्य बोर्डों से पास छात्रों के लिए हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सभी सरकारी सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हेल्प डेस्क उपलब्ध कराए गए हैं। तकनीकी सहायता के लिए छात्र सेक्टर 30 के एनआईईएलआईटी सेंटर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 01881257061, 0172-2650121 पर भी कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले बच्चों को खाता बनाकर लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट करना होगा।
दाखिला शुल्क भुगतान से पहले ट्रांजेक्शन आईडी अवश्य नोट करें।
सीबीएसई के अलावा अन्य बोर्ड से पास छात्रों को 10वीं की मार्कशीट की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
एससी, स्पोर्ट्स, दिव्यांग, डिफेंस आदि के बच्चों को प्रासंगिक प्रमाणपत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी, तभी आरक्षण का लाभ मिलेगा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज 21 मई से 6 जून 2025 तक अपलोड कर सकते हैं। 12 जून को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
मेरिट लिस्ट में आपत्ति या कोई त्रुटि होने पर 12 और 13 जून के बारे में बता सकेंगे।
16 जून को आपत्तियों का समाधान किया जाएगा।
20 जून को स्कूल और स्ट्रीम का आवंटन, 20 से 27 जून तक ऑनलाइन दाखिला शुल्क जमा करा सकेंगे।
28 और 30 जून को स्कूलों में दस्तावेज सत्यापन करवाकर 1 जुलाई से कक्षाएं शुरू की जाएंगी।