चंडीगढ़। कोरोना से रविवार को रामदरबार निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि शहर में 32 नए संक्रमित मिले। इनमें सेक्टर चार में तीन, सेक्टर आठ और 15 में दो-दो, सेक्टर-40 में तीन, दड़वा, फैदा, मनीमाजरा में एक-एक मरीज मिले हैं। उधर, 22 लोगों के ठीक होने पर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। बता दें कि शहर में कोरोना से अब तक 334 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20718 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।