फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वाड से ही नहीं, यहां से भी महिलाएं ले सकती हैं मदद

Fri, 07 Apr 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
महिलाओं के लिए खुलेगा वन स्टॉप सेंटर
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा के लिए इन दिनों यूपी में एंटी रोमियो स्क्वाड चर्चाओं में है। लेकिन अब महिलाएं सड़क से लेकर घर तक हिंसा का शिकार महिलाएं नई जगह से भी मदद ले सकती हैं। ये जगह है वन स्टॉप सेंटर। यानी एक छत के नीचे ही महिलाएं अब अपनी सारी शिकायातें कर सकती हैं।
विज्ञापन

मकसद से उद्देश्य से पटियाला में वन स्टाप सेंटर खुलने वाला है।

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से पंजाब के छह जिलों में वन स्टॉप सेंटर खोलने की मंजूरी दी गई है। इन जिलों में पटियाला भी शामिल है। इस सेंटर में घरेलू हिंसा से शिकार महिलाओं को एक ही छत के नीचे मेडिकल, कानूनी और पुलिस सहायता दी जाएगी। वन स्टॉप सेंटर को बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सरकारी एलिमेंटरी स्कूल बघीखाना बारादरी गार्डेन में जगह अलॉट की गई है। 

अस्थाई तौर पर इसे रेडक्रॉस सोसाइटी पटियाला की जेल रोड स्थित बिल्डिंग में दो कमरे अलॉट कर दिए गए हैं। डीसी कुमार अमित ने बताया कि सेंटर में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पीड़ित महिलाओं को मेडिकल सुविधा, पुलिस सुरक्षा और कानूनी सहायता मुफ्त दी जाएगी। सेंटर हर दिन 24 घंटे खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे शुरु हुआ था वन स्टॉप सेंटर

महिलाओं के लिए खुलेगा वन स्टॉप सेंटर - फोटो : Demo Pic
इसी मुहीम के तहत केंद्र सरकार ने हिंसा से पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी और मानसिक सहायता मुहैया कराने के लिए देशभर में 660 ‘वन स्टाप सेंटर’ खोलने का निर्णय लिया है. महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने 29 जुलाई 2016 को यह घोषणा की और बताया की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस योजना को सबसे पहली बार एक अप्रैल 2015 को लागू की गयी और सफलता मिलने पर अप्रैल 2017 तक देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे और 150 ओएससी स्थापित करने निर्णय लिया है। इस योजना की फंडिंग के लिए धन निर्भया कोष से लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें