फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नयागांव नाडा पुल से एक झपटमार काबू, तीन की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। 8 अक्टूबर को नयागांव निवासी की शिकायत पर चार लोगों पर मोबाइल स्नेचिंग का पर्चा दर्ज किया गया था। इसके बाद हरमनदीप सिंह हंस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मोहाली, पृथ्वी सिंह चहल पीपीएस उप पुलिस अधीक्षक सब डिवीजन सिटी-01 और एसएचओ सतनाम सिंह नयागांव के निर्देशों पर एएसआई अश्वनी कुमार ने दिनांक नौ अक्तूबर को अपने साथी कर्मचारियों के साथ नयागांव इलाके में जगह-जगह ग्रस्त की जा रही थी। इसी दौरान चेकिंग के दौरान नाडा पुल के पास गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी आयुष शर्मा निवासी गांव पड़छ को गिरफ्तार किया। शिकायत कर्ता की शिकायत पर नयागांव थाने में चार स्नेचरों पर बीएनएस की धारा 304, 3(5) के तहत पर्चा दर्ज किया गया था। जिसे बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें