फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बोले, कांग्रेस डूबने वाला जहाज है

Mon, 17 Feb 2014 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल तक देश की रक्षा करने वाले पूर्व फौजी केंद्र सरकार को याद नहीं आए। अब लोकसभा चुनाव पास होते देखकर सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


इससे सरकार की नियत सामने आ आ गई है। लेकिन कांग्रेस डूबने वाला जहाज है, जिसे इस बार डूबने से कोई नहीं बचा पाएगा। आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का पूरे देश से सफाया हो जाएगा।

यह बात उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस सरकार से तंग आ चुके हैं। देश में एनडीए की सरकार बननी तय है।
विज्ञापन


एनडीए सरकार बनने से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के केंद्र में बड़े पद पर विराजमान होने के बारे में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केंद्र में नहीं जाएंगे। वह इसी तरह पंजाब की सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी द्वारा लोकसभा चुनावों के लिए घोषित की गई उम्मीदवारों की सूची पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का हक है। उन्होंने कहा कि देश जल्दी ही तरक्की के पथ पर आगे बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें