मकान के सात कमरों में रहते हैं 14 लोग
मकान मालिक सुनील कुमार ने बताया कि वह हिमाचल में रहते हैं और घर को किराए पर दे रखा है। 7 कमरों में बच्चों सहित कुल 14 लोग रहते हैं। जिस वक्त धमाका हुआ, लोग परिवार के साथ सो रहे थे। उन्होंने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान में कई जगह दरारें आ गईं हैं। दो कमरे और किचन का दरवाजा टूट गया है, जबकि खिड़कियां उखड़ गईं हैं।
सारा दिन धमाके की होती रही चर्चा
कालका में सोमवार को सारा दिन धमाके की चर्चा होती रही। खेड़ा सीताराम में रहने वाले लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे। कुछ लोगों का कहना था की धमाका एलईडी से हुआ है। जबकि कुछ लोगों का कहना था कि जिग्नेश के कमरे में रखे सिलिंडर में लीकेज था। जब वह सुबह किसी काम से उठा और जैसे ही बिजली के बटन को ऑन किया कमरे में धमाके के साथ आग लग गई। लेकिन पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि धमाके का कारण जानने के लिए जांच कर रही है। जिग्नेश के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
खेड़ा सीताराम स्थित एक मकान के कमरे में धमाका हुआ है। धमाका किस कारण हुआ है अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा ही है। घायल के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। - संजीव कुमार, जांच अधिकारी।