फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका में रहस्यमयी धमाका: घर की दीवार गिरी, दरवाजे टूटे, एक व्यक्ति 40 फीसदी झुलसा, दिन भर रही घटना की चर्चा

Tue, 17 May 2022 12:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कालका (हरियाणा)

सार

कालका में सोमवार को सारा दिन धमाके की चर्चा होती रही। खेड़ा सीताराम में रहने वाले लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे। कुछ लोगों का कहना था की धमाका एलईडी से हुआ है। जबकि कुछ लोगों का कहना था कि जिग्नेश के कमरे में रखे सिलिंडर में लीकेज था।
विज्ञापन
धमाके के बाद कमरे का हाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका के खेड़ा सीताराम मोहल्ले के एक घर के कमरे में सोमवार सुबह चार बजे जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद कमरे में आग लग गई। आग से एक व्यक्ति करीब 40 प्रतिशत झुलस गया। जबकि घर में रखा सारा सामन जल गया। पड़ोसियों ने घायल को तत्काल एसडीएच पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया। धमाके से घर की दीवार गिर गई और दरवाजे टूट गए। इतना ही नहीं मकान की अन्य दीवारों में भी दरारें आई हैं। जिस कमरे में आग लगी उसमें सिलिंडर भी था। यदि सिलिंडर में आग लग जाती तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। धमाके का कारण जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि आग से झुलसे जिग्नेश मिश्रा एक साल से मकान के निचले फ्लोर के कमरे में किराए पर रहते हैं। वह परवाणू (हिमाचल) की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। घायल जिग्नेश के कमरे के साथ बने अन्य कमरों में रहने वाले लोगों ने बताया कि धमाके से ऐसे लगा जैसे जैसे भूकंप आ गया हो। वहीं मकान के ऊपर वाले कमरे में परिवार सहित रहने वाले घनश्याम ने बताया कि वह धमाके की आवाज सुनकर नीचे उतर आए। 

उन्होंने देखा कि जिग्नेश के कमरे में आग लगी है। उन्होंने शोर मचाया और बाल्टी से कमरे में पानी फेंकना शुरू किया। कुछ ही देर में लोग भी इकट्ठा हो गए जिनकी मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पा लिया गया लेकिन जिग्नेश बुरी तरह झुलस गया। जिसे लोगों की मदद से कालका एसडीएच ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान के सात कमरों में रहते हैं 14 लोग
मकान मालिक सुनील कुमार ने बताया कि वह हिमाचल में रहते हैं और घर को किराए पर दे रखा है। 7 कमरों में बच्चों सहित कुल 14 लोग रहते हैं। जिस वक्त धमाका हुआ, लोग परिवार के साथ सो रहे थे। उन्होंने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान में कई जगह दरारें आ गईं हैं। दो कमरे और किचन का दरवाजा टूट गया है, जबकि खिड़कियां उखड़ गईं हैं। 

सारा दिन धमाके की होती रही चर्चा
कालका में सोमवार को सारा दिन धमाके की चर्चा होती रही। खेड़ा सीताराम में रहने वाले लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे। कुछ लोगों का कहना था की धमाका एलईडी से हुआ है। जबकि कुछ लोगों का कहना था कि जिग्नेश के कमरे में रखे सिलिंडर में लीकेज था। जब वह सुबह किसी काम से उठा और जैसे ही बिजली के बटन को ऑन किया कमरे में धमाके के साथ आग लग गई। लेकिन पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि धमाके का कारण जानने के लिए जांच कर रही है। जिग्नेश के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 
 
खेड़ा सीताराम स्थित एक मकान के कमरे में धमाका हुआ है। धमाका किस कारण हुआ है अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा ही है। घायल के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। - संजीव कुमार, जांच अधिकारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें