फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगाः नकाशपोश बाइक सवारों ने चला दी अंधाधुंध गोलियां, एक की हुई मौत, एक गंभीर

Tue, 13 Nov 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

पंजाब के मोगा जिले के थाना बाघापुराना के अधीन गांव नाथेवाला में सोमवार देर शाम एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला पुलिस प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि ऐसी घटना हुई है। फिलहाल वह मीटिंग में हैं और अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक गांव नाथेवाला की तिन्नकोनी पर आम लोग ताश वगैरा खेलते हैं। देर शाम को एक बाइक पर सवार 3 नकाबपोशों ने वहां अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक इस फायरिंग में अवतार सिंह उर्फ गोलू पुत्र बलदेव सिंह नामक के व्यक्ति को पांच गोलियां लगीं।

जगतार सिंह पुत्र हरनेक सिंह को भी गोली लगी। दोनों घायलों को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज एवं अस्पताल, फरीदकोट में ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में अवतार सिंह उर्फ गोलू की मौत हो गई। जगतार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना बाघापुराना प्रमुख इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने गोलू की मौत होने की पुष्टि करते कहा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें