फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 40 स्थित वाइन शॉप के पास रात भर ठंड में पडे़ रहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सुबह व्यक्ति को बेसुध हालत में देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बड़हेड़ी निवासी मनोज (43) के रूप में हुई है। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मनोज शराब के नशे में धुत था। इससे वह रात भर रोड किनारे सड़क पर पड़ा रहा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मनोज का अपने घर में आना-जाना काफी कम था। वह कोई काम नहीं करता था और नशे का आदी था। पुलिस जांच में सामने आया कि मनोज के एक बेटा और तीन बेटी है। पुलिस का कहना है कि शनिवार को मनोज का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि बीते शुक्रवार को सेक्टर 19 में एक व्यक्ति की ठंड के कारण मौत हो गई थी। हालांकि, पुलिस अब तक उसकी पहचान नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें