फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदला त्योहार: बहन से राखी बंधवाने आ रहे इकलौते भाई की हादसे में मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Thu, 11 Aug 2022 09:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

मृतक के परिजनों ने बताया कि विकास की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। इस दुर्घटना की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है और मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक विकास की फाइल फोटो और पिता को ढांढस बंधाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में रक्षाबंधन पर रेवाड़ी से अपने घर दादरी आ रहे एक युवक की बाइक बुधवार रात एनएच 152-डी पर ट्रक से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान चरखी दादरी की एमसी कॉलोनी निवासी विकास (28) के रूप में हुई है। वो मां-बाप का इकलौता बेटा था और अपनी बहन से राखी बंधवाने रेवाड़ी से घर आ रहा था। 

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। मूलरूप से कितलाना व मौजूदा एमसी कॉलोनी निवासी राधेश्याम ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में बतौर एसपीओ भर्ती है। उसकी तैनाती भिवानी में है। उसका लड़का विकास निमराणा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और रेवाड़ी में किराये पर कमरा लेकर रहता था। 

बुधवार को विकास रेवाड़ी से अपने घर दादरी बाइक पर आ रहा था। राधेश्याम ने बताया कि देर रात तक जब वो घर नहीं पहुंचा तो उसने कई कॉल कीं लेकिन रिसीव नहीं की गईं। इसके बाद जब उसने कॉल की तो फोन एक पुलिसकर्मी ने उठाया। इसके बाद उसे पता चला कि विकास का एनएच-152 डी पर जलेबी चौक के समीप एक्सीडेंट हो गया है। 
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद वो मौके पर पहुंचे तो सड़क के बीच एक ट्रक खड़ा मिला और विकास की बाइक उस ट्रक से टकराई मिली। राधेश्याम ने बताया कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और गुरुवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।

एक साल पहले ही हुई थी शादी
मृतक के परिजनों ने बताया कि विकास की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। इस दुर्घटना की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है और मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें