कोरोना के कारण सभी के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। वे बिना एक भी दिन के आराम के लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें अब संक्रमण का भी खतरा सताने लगा है। उनका कहना है कि अगर ड्यूटी के दौरान अनजाने में भी कोई चूक हुई तो उनके साथ उनके परिवार की भी जान जोखिम में पड़ जाएगी। नयागांव के कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए पीजीआई और जीएमएसएच के 12 डॉक्टरों समेत 45 स्टाफ के क्वारंटीन किए जाने के बाद बाकी सभी में खौफ और बढ़ गया है।
चंडीगढ़ में कब-कब मिले मरीज
- 18 मार्च को पहले मरीज में कोरोना की पुष्टि।
- 20 मार्च को पहले मरीज के संपर्क में रहे उसके भाई, कुक और मां में भी पुष्टि।
- 20 मार्च को ही यूके से आए एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।
- 25 मार्च को दुबई से लौटे एक युवक में कोरोना की पुष्टि।
- 27 मार्च को दुबई से लौटे युवक की मां भी पॉजिटिव मिली, कनाडा से लौटे दंपती में भी पुष्टि।
- 30 मार्च को 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई।
- 31 मार्च को 2 मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि।
- 01 अप्रैल को 49 वर्षीय मरीज में भी पुष्टि।
पीजीआई ने कोरोना वायरस से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2755444 जारी किया गया है। इस नंबर पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन जानकारी ले सकते हैं।
- 114 संदिग्धों की अब तक हो चुकी है जांच।
- 16 लोगों की रिपोर्ट मिली है पॉजिटिव।
- 600 से ज्यादा लोग होम क्वारंटीन में।
- 01 नमूना रिजेक्ट हुआ।
- -अब तक एक भी मरीज डिस्चार्ज नहीं किया गया।
- 7 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
यहां करा सकते हैं जांच
कोरोना के लक्षण दिखने पर अस्पतालों में बनाए गए फ्लू काउंटर पर जाकर जांच कराई जा सकती है। अगर आप में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो नमूने जीएमसीएच-32 व पीजीआई भेजे जाएंगे। जहां से 6 घंटे में रिपोर्ट मिलेगी।