फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और साध्वी ने राम रहीम के बारे में किए ऐसे खुलासे, सोच भी नहीं सकते

Sun, 17 Sep 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Ram Rahim
विज्ञापन
साध्वी रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम के बारे में एक और साध्वी ने ऐसी ऐसी बातें बताई हैं, कोई सोच भी नहीं सकता कि ऐसा हो सकता है। सीबीआई की एविडेंस रिपोर्ट का हिस्सा बनी एक पीड़ित साध्वी ने अपने बयानों में कहा कि ‘डेरामुखी ने मेरा माथा चूमा और अश्लील छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन


मैंने विरोध किया तो बाबा ने मुझसे कहा कि उनका मेरे शरीर पर पूरा हक है, साध्वी बनने के बाद तुम अब तन-मन मेरे नाम कर चुकी हो। जब मैंने विरोध किया तो उन्होंने मुझे धमकी दी कि उनका बड़े नेताओं और अफसरों से कनेक्शन है, वो कुछ भी कर सकता है। मैंने कहा कि बाबा आपको मैं और डेरे की सभी साध्वियां भगवान समझती हैं,

तो उन्होंने कहा कि अगर तुम मुझे भगवान समझती हो तो मेरा तुम पर पूरा अधिकार है। लगातार विरोध के बावजूद डेरामुखी ने मेरे साथ गलत काम कर दिया और मैं डेरामुखी की तुलना में शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण कुछ न कर पाई। गलत काम के बाद भी डेरामुखी ने मुझे धमकाया और फिर में रोती हुई गुफा से बाहर आ गई।’
विज्ञापन

दुराचार के बाद ऊंची पहुंच की धौंस देता था डेरामुखी

गुरमीत राम रहीम
दुराचार करने के बाद डेरामुखी साध्वियों को अपनी ऊंची पहुंच की धौंस देता था, ताकि वे डर जाएं और अपना मुंह बंद रखें। साध्वियों को डेरे में रहने वाली अन्य साध्वियों से भी इस बारे में जिक्र न करने की कड़ी हिदायत थी। इसी बात को लेकर साध्वियां बहुत ज्यादा डरी हुई थीं और डेरामुखी के खिलाफ कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थी।

उक्त खुलासा डेरामुखी को सलाखों तक पहुंचाने के लिए सीबीआई द्वारा जुटाई एविडेंस रिपोर्ट में हुआ है। ऐसे हालातों के बावजूद सीबीआई अठारह साध्वियों तक पहुंची और उनसे आपबीती बताने की बात कही। सभी ने बाबा के कुकर्मों की कहानी बयां तो की, लेकिन सरकारी गवाह बनने को कोई तैयार नहीं हुआ।

दो साध्वियों ने सरकारी गवाह बनना स्वीकार किया और डेरामुखी के करतूतों के बारे में सीबीआई को सब कुछ  बता दिया। यही दो साध्वियां सीबीआई के लिए सबसे अहम थी।

 
विज्ञापन

कई जिलों की साध्वियां है पीड़ित

राम रहीम
एविडेंस रिपोर्ट में एक साध्वी ने यह भी कहा कि उसके समेत फिरोजपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, मानस, फतेहबाद, हनुमानगढ़ और मेरठ की कई लड़कियों के साथ गलत हुआ है। वे घर जा चुकी हैं और डेरे की गुंडागर्दी की वजह से चुप हैं।

कुरुक्षेत्र की भी एक साध्वी अपने घर जा चुकी है। संगरूर की पीड़ित लड़की के परिजनों ने पड़ोसियों को जब डेरे की करतूत के बारे में बताया तो उसके घर डेरे के गुंडे बंदूक लेकर पहुंच गए और परिजनों को बुरी तरह से धमकाते हुए जान से मारने की बात कही। इसके बाद वे भी चुप हो गए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें