फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HCS पेपर लीक मामले में तीसरी आरोपी गिरफ्तार, कई सच आए सामने

Mon, 15 Jan 2018 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
एचसीएस परीक्षा का पेपर लीक मामले में तीसरी आरोपी सुशीला को चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने रविवार को पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया। उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसआईटी की अभी तक की जांच के मुताबिक इस केस में सबसे पहले पकड़ी गई आरोपी सुनीता ने सुशीला को पेपर दिया था और दोनों ने उसे पास किया। साथ ही पेपर के बदले एक से डेढ़ करोड़ रुपये देने वाले खरीदार तलाशने की जिम्मेदारी सुशीला ने संभाली थी।
विज्ञापन


केस में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार रहे आरोपी डॉ. बलविंद्र शर्मा भी गत 28 दिसंबर को गिरफ्तार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में 19 सितंबर को भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 8, 9, 13 (1) डी, 13 (2) और आईपीसी 409, 420, 120बी के तहत सेक्टर-3 के थाने में एफआईआर दर्ज की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर ही इसकी जांच के लिए स्पेशल टीम (एसआईटी) बनाई गई थी। एसपी रवि कुमार के नेतृत्व में डीएसपी कृष्ण कुमार और इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी इसकी जांच कर रहे हैं।

पंचकूला के पिंजौर की निवासी सुमन ने एडवोकेट मंजीत सिंह के जरिये याचिका दायर कर कहा था कि हरियाणा ने एचसीएस जुडिशियल के 109 पदों के लिए आवेदन मांगे थे जिसके लिए याची ने भी अप्लाई किया था। परीक्षा की तैयारी के लिए एक कोचिंग सेंटर भी ज्वाइन किया। इस दौरान उसकी दोस्ती एक लड़की सुशीला से हो गई जिसने गलती से याची को एक ऐसी ऑडियो क्लिप भेज दी जिसमें वह अन्य लड़की से डेढ़ करोड़ में नियुक्ति की बात कर रही थी। जब याची ने सुशीला से पूछा तो सुशीला ने वो ऑडियो क्लिप डिलीट कर दी।
विज्ञापन


जब जोर देकर पूछा गया तो पेपर लीक होने की बात पता चली। जांच में पता चला कि सुशीला ने पेपर सुनीता से लिया था और सुनीता के पास पेपर बलविंद्र शर्मा से आया था। इन आरोप के चलते सुनीता, सुशीला और बलविंद्र शर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जो अब तीनों आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें